फतेहपुर, मई 28 -- फतेहपुर। हाल ही में आयोजित होने वाले इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चुनाव में चेयरमैन चुने जाने पर डा.अनुराग श्रीवास्तव के स्वागत का सिलसिला चल रहा है। इस क्रम में क्रांतिवीर प्रचारक शिवकरन ने मां वैष्णों की चुनरी उड़ाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उनके द्वारा किए जाने वाले समाज सेवा के कार्यों की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जगह-जगह औषधि वितरण, छाता वितरण आदि के कार्यों के चलते एक बार इस पद पर उन्हे फिर से लोगो ने पसंद करते हुए मतदान किया। इस मौके पर आशुतोष श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...