चंदौली, अप्रैल 17 -- चकिया। चकिया नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने वार्ड नंबर 8 दुर्गा नगर निवासी राजू माली को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शुक्रवार 17 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएगी। चेयरमैन की अनुपस्थिति में राजू माली नगर पंचायत कार्यालय में समन्वय स्थापित कर नगरवासियों की समस्याओं के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। चेयरमैन ने विश्वास जताया कि राजू माली की नियुक्ति से शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। इस मौके पर सभासद उमेश चौहान, बादल सोनकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...