बरेली, फरवरी 26 -- फरीदपुर। चेयरमैन और सभासदों के बीच चल रही तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सभासदों ने चेयरमैन पर भ्रष्टाचार और हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए पालिका में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आठ सूत्री ज्ञापन ईओ को सौंपा। इस दौरान तीन घंटे नगर पालिका में कामकाज ठप रहा। नगर पालिका फरीदपुर के सभासद कई महीनों से चेयरमैन के खिलाफ आंदोलनरत हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे तमाम सभासद नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभासदों ने तीन घंटे प्रदर्शन के बाद ईओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद 35 आउटसोर्सिंग श्रमिकों को तैनात किया गया था, लेकिन जानबूझकर उनका अक्तूबर और नवंबर का भुगतान नहीं दिया गया, जिससे इनके परि...