जौनपुर, फरवरी 28 -- जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद क्षेत्र में 25 फरवरी को शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही मारपीट हो गई थी। घटना में चेयरमैन पति घायल हुए थे। उनकी तहरीर पर पहले ही पांच लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार देर शाम मामले ने नया मोड़ ले लिया। दूसरे पक्ष के शाह शब्बीर की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सरफराज खान तथा उनके दो सहयोगियों रिजवान और तारिक के खिलाफ भी मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच में जुटी है तथा घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.