बदायूं, मार्च 3 -- कुंवरगांव। नगर पंचायत की अध्यक्षा ज्योति रानी ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजन किया और नगर वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चेयरमैन पति अरविंद रावत, कृष्णवीर रावत, एसओ राजेश कौशिक, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व होलिका दहन स्थल पर नगर पंचायत की ओर से विशेष तैयारियां की गई थी। लोगों ने इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन की खूब प्रशंसा की। वहीं नगर के ज्योतिषाचार्य भुईया पंडित ने बताया है कि रंगों की होली चार मार्च को खेली जाएगी। तीन मार्च को चंद्रग्रहण पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.