बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन फात्मा रजा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं मां सरस्वती का माल्यार्पण किया। छात्राओं ने वंदना पेश की। चेयरमैन ने छात्राओं से कॉलेज से सुभाष चौक तक एवं आसपास की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। प्रधानाचार्य अमिता आलोक ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...