उरई, जून 19 -- कोंच। संवाददाता पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नगर के वार्ड संख्या 9 का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ वार्ड के सभासद एवं पालिका कर्मी भी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्र की गलियों, नालियों और अन्य सार्वजनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।वार्डवासियों ने पालिकाध्यक्ष के समक्ष बरसात के मौसम को देखते हुए नालों और नालियों की विशेष सफाई कराने की मांग रखी। लोगों का कहना था कि समय रहते सफाई न होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कई स्थानों पर खुली नालियों पर सुरक्षा की दृष्टि से जालियां लगाए जाने की मांग भी नागरिकों द्वारा की गई। चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने लोगों को आश्वस्त करत...