अमरोहा, दिसम्बर 28 -- हसनपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने नगर पालिका स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने रैन बसेरे में बिस्तरों, साफ-सफाई, अलाव और पीने के पानी की व्यवस्था को परखा। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि यहां ठहरने वाले गरीब या असहाय व्यक्ति को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो। नगर पालिका अध्यक्ष ने जानकारी दी कि शहर में आने वाले मुसाफिरों और निराश्रित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर पालिका द्वारा अब पहले से बड़ा और सुव...