बलिया, मई 30 -- बलिया, संवाददाता। नगर पालिका के अंदरखाने चल रही खींचतान थमती नजर नहीं आ रही है। नपा चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने शनिवार को लिपिक राजाराम रावत को निलम्बित कर दिया। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए समिति के गठन की बात कही है। इस कार्रवाई के बाद नपा के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।चेयरमैन का कहना है कि पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही बरतने, अनुशासनहीनता, आर्थिक भ्रष्टाचार में संलिप्त मिलने तथा पटल सम्बन्धी अभिलेखों के सही ढंग से रख-रखाव नहीं करने पर लिपिक राजाराम को संस्पेंड किया गया है। उनका कहना है कि समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं करने, विभागीय कार्यों में रूचि न लेते हुए केवल भ्रष्टाचार के माध्यम से धन जुटाने की शिकायत मिली थी। उनका कहना है कि राजाराम के द्वारा मेसर्स केडी कन्सट्रशन, मऊ के पक्ष म...