बदायूं, जनवरी 2 -- रूदायन। नगर पंचायत रूदायन की चेयरमैन सीमा चौधरी ने स्थानीय गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोवंश का तिलक किया और उन्हें गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया। कहा, गोशाला के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि पशुओं के रख-रखाव में कमी पाई गई, तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता, ठाकुर अनूप सिंह, संजीव गुप्ता, अशोक यादव फौजी, सुनील गुप्ता, जीवन दत्त शर्मा, सभासद नरेंद्र गुप्ता, भीकम सिंह, विद्या रत्न चौधरी, पूरन प्रकाश शर्मा,आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...