जमशेदपुर, मार्च 6 -- टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती (संस्थापक दिवस) पर तीन मार्च को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन भी मौजूद रहे। कंपनी के जनरल ऑफिस के समीप स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा ने जमशेदपुर प्लांट में निर्मित होने वाले टाटा मोटर्स के नए मॉडलों (न्यू व्हीकल लाइन-अप) का गहन अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें तकनीकी बारीकियों, नवीनतम फीचर्स और भविष्य की बाजार मांग के अनुरूप तैयार किए जा रहे कमर्शियल वाहनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।यह दौरा टाटा ...