चेयरमैन ने जांची नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता
सिद्धार्थ, मई 21 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 गुरु बशिष्ठ नगर में नाली निर्माण कार्य का बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने निरीक्षण किया। चेयरमैन ने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने पर जोर दिया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि खामियों पर संबंधितों पर कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।चेयरमैन ने बताया कि सोनबरसा में 10 मीटर तक विवादित होने के कारण करीब दो वर्ष से बीच में ही काम रुका था। राजस्व विभाग व आपसी सहमति से मामले को हल कर पुनः कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर में हो रहे निर्माण कार्यों की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना सुनिश्चित किया गया है। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए अधिशासी अधिकारी को भी निर्देशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.