देवरिया, फरवरी 7 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर के वार्ड संख्या 12 और 5 के बीच स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में कराए गए नाली निर्माण एवं उस पर लगाए गए स्लैब की गुणवत्ता को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि कॉलोनी के नागरिकों द्वारा शिकायत की गई थी कि नाली और स्लैब का निर्माण ठेकेदार द्वारा मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मानक के अनुसार स्लैब की मोटाई 6 इंच होनी चाहिए, जबकि स्थल पर 2 इंच मोटाई का स्लैब पाया गया। उन्होंने स्वयं जांच कर इस अनियमितता की पुष्टि की। इस पर उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जब तक स्लैब का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से मानक के अनुसार नहीं किया जाएगा, तब तक भुग...