बलिया, मई 11 -- बांसडीह। नगर के अंबेडकर तिराहा पर रविवार की देर रात चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने साढ़े पांच लाख की लागत से स्थापित हाईमास्ट का वैदिक विधि से पूजन-अर्चन के बाद उद्घाटन किया। इसके साथ ही पूरा तिराहा दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने चेयरमैन के इस कार्य को नगर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर सभासद मिथिलेश तिवारी, अशोक कुमार गुप्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर, सुजीत सिंह परिहार, अरुण सिंह, मनोज साहू, प्रवीण पटेल, संजय तिवारी, नवीन, सोनू पटेल, अनिल सोनी, धूमन, राहुल तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...