चेयरमैन नीलम धामा ने प्रतिभाशाली बहनों को किया सम्मानित
बागपत, अप्रैल 21 -- खेकड़ा। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन नीलम धामा ने क्षेत्र की दो होनहार सगी बहनों वंशिका और निकिता को एसएससी सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर उन्होंने दोनों बहनों के आवास पर पहुंचकर उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान चेयरमैन नीलम धामा ने दोनों बहनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं और समाज में उनका योगदान लगातार बढ़ रहा है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने भी दोनों बहनों की इस सफलता पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। चेयरमैन ने अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने का संदेश दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.