औरैया, दिसम्बर 23 -- औरैया। नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में घुसकर एक शिक्षक के साथ मारपीट की गई। इससे कालेज परिसर में अफरातफरी मच गई। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र अभिषेक गुप्ता और उसके छह-सात सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पालिका इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक आलोक त्रिवेदी पुत्र अशोक त्रिवेदी निवासी बदनपुर ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मंगलवार को अपने कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान कक्षा 11 की एक छात्रा, जो रोजाना देर से विद्यालय आती थी को समय पर आने की बात कही गई। इस पर छात्रा अपने परिजनों को विद्यालय ले आई। शिक्षक का आरोप है कि इसी बीच नगर पालिका अध्यक्ष का पुत्र अभिषेक गुप्ता अपने छह-सात साथियों के साथ गाड़ी से कॉलेज पहुंचा। बातचीत के दौरान ही आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.