चेयरमैन के बीमार होने पर बजट बोर्ड बैठक स्थगित
शाहजहांपुर, मई 19 -- तिलहर। नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक चेयरमैन हाजरा बेगम के बीमार होने के कारण स्थगित कर दी गई। नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक सोमवार को होनी थी। बैठक को लेकर सभी सभासदों को एजेंडा भेज कर आमंत्रित किया गया था। दोपहर 4 बजे कई सभासद बैठक में शामिल होने के लिए सभागार पहुंचे। चेयरमैन के 5 तक नहीं पहुंचने पर जब ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने संपर्क किया तो चेयरमैन के बीमार होने की जानकारी मिली जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। सभासद अभिषेक सिंह ने बैठक स्थगित करने की जानकारी पहले देने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद की अध्यक्षता में हुई बलिया नप बोर्ड की बैठक इस दौरान सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील, अब्दुल सादिक, संदीप रस्तोगी, सेठी कश्यप, कुमार गौरव, आशीष शर्मा, अकरम पाला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.