बरेली, अप्रैल 21 -- ट्रांसफार्मर फूंकने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के चेयरमैन ने दिए थे आदेश बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शुरुआती गर्मी में ही बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। बिजली निगम के मुख्य अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंताओं ने सर्दी में बिजली कटौती कर किए गए अनुरक्षण कार्य के दौरान गर्मियों में बेहतर विद्युत आपूर्ति के दावे किए थे, लेकिन मरम्मत कार्य के बावजूद 20 दिनों में 60 ट्रांसफार्मर फुंक गए। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामलों में चेयरमैन के आदेशों को भी जिले में कोई पालन नहीं हो रहा है।यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने विद्युत आपूर्ति में सुधार, सरकारी धन की बर्बादी रोकने के लिए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत का खर्च जिम्मेदार जेई, एसडीओ से वसूलने व कार्रवाई के निर्देश सभी डिस्कॉम के एमडी को दिए थे। यह भी पढ...