शाहजहांपुर, मई 23 -- मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद की याचिका पर मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। याचिका में नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. पूजा कसाना का शपथ ग्रहण रोकने की मांग की गयी है।

याचिका का कारण निवर्तमान अध्यक्ष मुख्तियार अहमद को जनपदीय न्यायालय ने अपराधिक इतिहास छिपाकर चुनाव लड़ने के आरोप में पदच्युत कर दिया था। मुख्तियार अहमद ने निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट में अपील विचाराधीन है। इसी दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त अध्यक्ष पद का उपचुनाव करा दिया। विगत 7 मई को मतगणना में डा. पूजा कसाना अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं। शासन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अभी शपथ ग्रहण नहीं कराई है।

सर्वोच्च न्यायालय में याचिका मुख्तियार अहमद ने शपथ ग्रहण रुकवाने के लिए सर्वोच्च न्यायाल...