हमीरपुर, अप्रैल 13 -- मौदहा। मौदहा कस्बा में चौदह अप्रैल को मनाए जाने वाले डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया है। बाइक रैली कस्बा के स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर देवी चौराहा, थाना चौराहा, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग होकर बड़ा चौराहा पहुंची। यहां से वापस फत्तेपुर मोहल्ला, कोतवाली गेट से होकर स्टेशन रोड पर सम्पन्न हुई है। बाइक रैली में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर की जयंती के पूर्व बाइक रैली निकाली गई यह भी पढ़ें- दरौली: 14 को मनेगी बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती यह भी पढ़ें- आज धूमधाम के साथ मनायी जाएगी बाबा साहब की, निकलेगी धम्म यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...