नई दिल्ली, जुलाई 27 -- स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत व्यवस्था केवल चिकित्सकों के बल पर संभव नहीं है। इसमें नर्सिंग और पारा-मेडिकल कर्मियों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। मरीजों की देखभाल, उपचार प्रक्रिया में सहयोग, जांच सेवाएं और आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी सक्रिय भागीदारी स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ मानी जाती है। हर महामारी के दौरान इन फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपनी सेवा, समर्पण और साहस से यह साबित किया कि किसी भी स्वास्थ्य व्यवस्था की सफलता में प्रशिक्षित नर्सिंग एवं पारा-मेडिकल स्टाफ का योगदान कितना अहम है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बिहार में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग और पारा-मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एस. के. मंडल द्वारा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारा मेडिकल साइंसेज, समस्तीपुर की स्थापना वर्ष 2018 में की गई...