हरदोई, मई 23 -- संडीला। भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 का शुभारंभ नगर पालिका परिषद संडीला क्षेत्र में नगर के प्रथम नागरिक चेयरमैन मो.रईस अंसारी के आवास से किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डिजिटल माध्यम से आंकड़े संकलित करने की प्रक्रिया शुरू की। जनगणना कार्य में लगे प्रगणक मास्टर नूरुल हसन अंसारी, नगर पालिका कर्मी अब्दुल मुईन तथा संजीव कुमार ने चेयरमैन मो० रईस अंसारी के परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां डिजिटल उपकरणों के माध्यम से दर्ज कीं। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल ऐप और ऑनलाइन डेटा प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। इससे आंकड़ों की शुद्धता बढ़ेगी और कार्य तेजी से पूरा हो सकेगा। चेयरमैन मो.रईस अंसारी ने कहा कि डिजिटल जनगणना देश के विकास की द...