अमरोहा, फरवरी 21 -- नौगावां सादात ईओ व चेयरपर्सन पति के बीच चली आ रही रार शुक्रवार को डीएम के दरबार तक पहुंच गई। चेयरपर्सन पति नदीम अब्बास जैदी, चेयरपर्सन सुबीना जैदी व रालोद जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे व ईओ की कार्यशैली पर सवाल उठाए। डीएम निधि गुप्ता को शिकायती पत्र सौंप ईओ को नगर पंचायत से हटाने की मांग की। नौगावां सादात चेयरपर्सन सुबीना जैदी के पति व पूर्व चेयरमैन एवं नगर स्वच्छता प्रेरक नदीम अब्बास जैदी ने शिकायती पत्र में ईओ सलिल भारद्वाज की वर्ष 2024 से तैनाती के बाद से ही उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनके आचरण, व्यवहार, अहंकार और कार्यशैली को लेकर विवादों में घिरे रहने व लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय उलझाने का आरोप लगाया। बताया कि ईओ ने 18 फरवरी को दो सभासदों से नगर पंचायत कार्यालय की दीवारों पर उनके प्रवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.