मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जानसठ रोड स्थित सुरेंद्र नगर के बाहर स्थापित की गई हाई मास्क लाइट का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह कार्य नगर पालिका द्वारा रोड सेफ्टी अभियान के अंतर्गत पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। शुभारंभ अवसर पर सुरेंद्र नगर व आसपास के क्षेत्रों के निवासी परिवार, दुकानदार, व्यापारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम में फीता काटकर हाई मास्क लाइट को शुरू किया गया तथा इसके बाद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण भी किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन शहर में रोड...