मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मुजफ्फरनगर शहर के वार्ड संख्या 17 कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में करीब 28 लाख की लागत से तैयार हुई पार्क का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उद्घाटन किया है। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का भव्य अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की।नगरपालिका परिषद द्वारा राज्य वित्त आयोग की मद से लगभग 28 लाख रुपये की लागत से कूकड़ा स्थित सरकारी भूमि पर सुन्दर पार्क का निर्माण कराया गया है। इस भूमि पर पहले कूड़ा डाला जाता था, उसे विकसित कर एक सुंदर और उपयोगी सार्वजनिक स्थल का रूप दिया गया है। पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं, वहीं नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्य...