अमरोहा, नवम्बर 25 -- सैदनगली। नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह पाकबडा रोड थाने के सामने से रोहतास के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का सोमवार को चेयरपर्सन डॉ.अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रिकार्ड विकास कार्य कराया जा रहा है। हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, आदेश चौधरी, सत्यवती देवी, सभासद अमित भाटी, रणवीर सिंह चौधरी, जगपाल सिंह कटारिया, दयानंद चौधरी, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...