मेरठ, अप्रैल 16 -- ब्रह्मा बूढ़ा बाबा समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्षा के नाम एक ज्ञापन उनके पति को सौंपकर मेला बूढ़ा बाबू के नाम में संशोधन कराने की मांग की है। समिति का कहना है कि ब्रम्हा जी के नाम से लगने वाले मेले का नाम बूढ़ा बाबू से बदलकर बूढ़ा बाबा किया जाए। समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार लिखित रूप से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मेले का समय नजदीक है, ऐसे में नाम परिवर्तन को लेकर जल्द निर्णय लिया जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- परशुराम चौक पर अपमान के विरोध में प्रदर्शन समिति ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में समय रहते निर्णय नहीं लिया गया और कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने ...