मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की सख्ती के बाद ईओ पवन कुमार से वार्ता में सहमति बनने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल को खत्म कर दिया। देर रात्रि में ईओ और संघ के पदाधिकारी, कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई है। आउट सोर्सिंग के कर्मचारी नई कंपनी के साथ ही काम करने को तैयार हो गई है। उधर, ईओ ने भी कर्मचारियों का आश्वासन दिया है कि उनका कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की दूसरे दिन देर रात्रि में हडताल खत्म हो गई, लेकिन गुरुवार को सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। शहर में शाम तक विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे हैं। यह भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग कूड़ा वाहन चालकों की हड़ताल, शहर में पसरा रहा कूड़ावार्ता का विवरण बुधवार देर रात्रि में ईओ पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अन्नू चौधरी, ...