जमशेदपुर, मई 10 -- कदमा में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस जल्द रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह शहर में हुई अन्य चेन छिनतई की घटनाओं में भी शामिल रहा है। रिमांड पर पूछताछ के दौरान पुलिस बीते कुछ महीनों में कदमा, सोनारी, बिष्टूपुर और मानगो इलाके में हुई वारदातों के संबंध में आरोपियों से जानकारी जुटाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सुनसान सड़कों और शादी समारोह में आने-जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। गिरोह पहले इलाके की रेकी करता था और फिर स्कूटी से पहुंचकर घटना को अंजाम देकर तेजी से फरार हो जाता था। यह भी पढ़ें- लेस्लीगंज से तीन सड़क लुटेरे गिरफ्तार, महिला से लूटी गई जेवर भी बरामद यह भी पढ़ें- शहर में दिनदहाड़े महिला से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.