वाराणसी, मई 8 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। विश्वनाथपुरी कॉलोनी में 30 अप्रैल को महिला से चेन लूट के आरोपी को शिवपुर पुलिस ने शुक्रवार की भोर में सिंधौरा-चांदमारी अंडरपास के पास मुठभेड़ में धर दबोचा। बदमाश की पहचान भेलूपुर किरहिया के बादल साहनी के रूप में हुई। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से बिना नंबर की बाइक, असलहा और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में बादल ने पुलिस को बताया कि साथी अमन यादव के साथ मिलकर 30 अप्रैल को विश्वनाथपुरी कॉलोनी में महिला के गले से चेन लूटी थी। वारदात के बाद दोनों सेंट्रल जेल रोड की तरफ भाग गए थे। यह भी पढ़ें- चेन स्नेचिंग का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा गया लूटी गई चेन को ज्वैलर्स के यहां बेच दिया। कुछ पैसे नशे में उड़ा दिए। उसके पास से 3630 रुपये नगद बरामद हुआ। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा के ...