चेन स्नेचिंग गैंग के घायल लुटेरे को भेजा नानपारा सीएचसी
लखनऊ, सितम्बर 4 -- बहराइच, संवाददाता। स्वाट व नानपारा कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मटेरा इलाके में हुई मुठभेड़ में फरार शातिर लुटेरे असलम को निबिया नहर पुल के पास घेरने की कोशिश पर उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के बांया पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल लुटेरे को नानपारा सीएचसी भेजा गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने इसकी गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक , दो मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मटेरा थाने के दुर्गापुरवा गांव के पास एक सितंबर को ई रिक्शा सवार लखीमपुर जिले के निघासन थाने के सुवागाड़ा गांव निवासनी गंगोत्री पत्नी सुरेंद्र के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार होने के मामले में मटेरा पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद घायल लुटेरे देहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.