विकासनगर, अप्रैल 9 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर में बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। दंपति ने सर्तकता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि ऋषभ निवासी खुडबुड़ा, देहरादून अपनी पत्नी के साथ बुधवार शाम को बाइक से पौंटा साहिब हिमाचल प्रदेश से वापस देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे और पीछे बैठी उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।हालांकि, सतर्कता दिखाते हुए दंपति ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी को तुरंत पुलिस के सुपुर्द कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.