वाराणसी, मार्च 14 -- सारनाथ। पांडेयपुर चौराहा पर एक महिला ने शनिवार को दौड़ाकर महिला चेन स्नेचर को पकड़ लिया। उसके पास से टूटा हुआ चेन बरामद कर लिया। इसके बाद महिला चेन स्नेचर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी महिला चेन स्नेचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार महावीर नगर कालोनी सोनातालाब निवासिनी संगीता यादव रहती हैं। इनके पति विनोद यादव गाजीपुर में सहायक अध्यापक हैं। पुलिस के अनुसार संगीता यादव 12 मार्च को जिला अस्पताल से इलाज करवाकर घर जाने के लिए ई रिक्शा पर सवार हुई। इस दौरान ई रिक्शा में तीन महिलाएं व एक बच्ची बैठ गई। तीनों संगीता यादव का ध्यान भटकाने के लिए कभी पैर दबाती तो कभी ई रिक्शा के बाहर थूकने लगती। ई रिक्शा जब पांडेयपुर चौराहा पहुंचा तो एक महिला संगीता यादव का चेन काट ली। इसका आभास होते ही ...