नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने और उसकी चेन लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों मोहर सिंह, गौरव उर्फ गोलू और करण के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त अंकित कुमार सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को अभिषेक हुड्डा के साथ आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की स्कूटी के साथ बदमाश गिरफ्तार नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सुभाष नगर थाना पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौतम पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 फरवरी की रात सुभाष नगर के 17 ब्लॉक के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टी...