चेन पुलिंग से मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गंगापुल पर खड़ी रही
उन्नाव, जून 27 -- शुक्लागंज, संवाददाता। मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर चेन पुलिंग होने से ट्रेन गंगापुल पर करीब दस मिनट खड़ी रही। कानपुर सेंट्रल से प्रतापगढ़ जा रहे एक बुजुर्ग दंपति को जब पता चला कि उनकी ट्रेन गलत है तो उन्होंने गंगापुल पर चेन खींचकर उतरने का प्रयास किया। अन्य यात्री ने चेन पुलिंग की, जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद बुजुर्ग दंपति उतर गए। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और दस मिनट बाद ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.