आगरा, जुलाई 5 -- आगरा रेल मंडल में आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन समय पालन के अंतर्गत अनावश्यक रूप से अलार्म चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अप्रैल से जून के बीच तीन महीनों में आरपीएफ ने 1188 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे Rs.66,085 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि अनावश्यक चेन पुलिंग के कारण ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था प्रभावित होती है। बिना किसी वैध एवं आपात कारण के अलार्म चेन पुलिंग करना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...