उरई, जुलाई 15 -- आटा। संवाददाता कानपुर से झांसी की ओर जा रही मदुराई एक्सप्रेस में चेन पुलिंग होने की वजह से ट्रेन आटा रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब पांच मिनट तक खड़ी रही। इससे यात्री परेशान हुए।बुधवार सुबह 9:50 बजे मदुराई एक्सप्रेस आटा रेलवे स्टेशन पार कर झांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान किसी यात्री ने आपातकालीन चेन खींच दी, जिससे ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई और लोग किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हो उठे। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच और औपचारिकताएं पूरी कीं। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन को दोबारा अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...