आगरा, अप्रैल 22 -- आगरा रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित, संरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए आरपीएफ अलार्म चेन पुलिंग के खिलाफ निरंतर अभियान चला रही है। इसी क्रम में 15 से 21 अप्रैल तक चले अभियान में अलार्म चेन पुलिंग के कुल 68 मामले पकड़े गए। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 32 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अभियान में निजामुद्दीन-आगरा कैंट के मध्य तीन ट्रेनों में, आगरा फोर्ट-बांदीकुई के मध्य एक ट्रेन में बांदीकुई-आगरा कैंट के मध्य कई ट्रेनों सहित स्टेशनों पर एसीपी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...