चेन छीन भागे रहे स्नैचर की बाइक टकराई, एक पकड़ाया दूसरा फरार
रांची, जून 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गोंदा थाना क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल कॉलोनी (आईएएस क्लब) के समीप मुंडा होटल के सामने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अब्दुल समद नामक व्यक्ति की पत्नी दीनदयाल कॉलोनी से गुजर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। चेन छीनने के प्रयास के बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार में बाइक से भाग रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों आरोपी सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना का फायदा उठाकर एक आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.