मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड स्थित पुरुषोत्तम कलेक्शन के पीछे पैदल जा रही महिला से सोने की चेन लूटकर भागे युवक तथा उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई चैन, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। 24 घंटे में ही घटना का खुलासा हुआ तो कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली है। युवक को जेल और उसके नाबालिग साथी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी अरुण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती बंशीगोहरा निवासी कल्पना चौहान पत्नी राजीव चौहान स्टेशन रोड से पुरुषोत्तम कलेक्शन वाली गली में पैदल जा रहीं थी। तभी दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग निकले। यह दोनों आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। कल्पना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.