गाजीपुर, जुलाई 16 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने चेन छिनैती, लूट की कई घटनाओं का गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन किशोरों को रौजा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा जिनके पास से 46 हजार रुपए, एक कैमरा और एक सोने की चेन बरामद किया। तीनों ने पहले भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। चालान कर तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसआई अभिनव कुमार गुप्ता दो दिन पहले शिववाटिका के पास से कैमरा की छिनैती, 14 जुलाई को अष्टभुजी कालोनी में एक महिला का लाकेट छीनने के मामले में जांच कर रहे थे। यह भी पढ़ें- खुलासा: यूपी के अपराधियों ने की थी तीनपहाड़ के ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, तीन से रिमांड में पूछताछ तभी पता चला कि घटनाओं में शामिल बाल अपचारी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के...