चेन छिनतई मामले में एक युवक हिरासत में, पूछताछ जारी
जमशेदपुर, जून 26 -- कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले में पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक परम को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से मामले में शामिल दूसरे युवक और छीनी गई चेन के संबंध में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर परम को हिरासत में लिया गया। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। यह भी पढ़ें- सोनारी बैग छिनतई के आरोपियों को कदमा मामले में रिमांड पर लेगी पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.