उन्नाव, मई 7 -- उन्नाव, संवाददाता। ई-रिक्शा सवार महिलाओं की चेन पार करने वाली एक शातिर चोरनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान की रहने वाली है। यह भी पढ़ें- रुसेरा घाट स्टेशन पर चेन झपटते तीन महिला गिरफ्तारघटना का विवरण सदर कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर मोहल्ला के रहने वाले राकेश कुमार की पत्नी सुशीला कनौजिया अपनी ननद काजल की शादी में शामिल होने लखनऊ के बंथरा गईं थीं। 23 अप्रैल को घर लौटने के लिए बस से निकली और लखनऊ बाईपास पर उतर गईं। वहां से ई-रिक्शा से घर के लिए निकलीं। ई-रिक्शा पर पहले से चार अन्य महिलाएं बैठीं थी। खुद को बीमार दर्शा इन महिलाओं ने चालक से ई-रिक्शा व धीरे चलाने तथा झटका लगने का नाटक कर कई बार शरीर को हिलाया। इसी दौरान एक जालसाज महिला ने सुशीला के गले की चेन चोरी कर ली थी। घर पर ई-रिक्शा से उतरी सुशीला गले में चेन न...