नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- रेलवे की पार्सल बुकिंग में ऐसा खेल सामने आया है कि बिल्टी की रकम देखकर कोई भी चौंक जाए। जयपुर जंक्शन पर मंगलवार सुबह चेन्नई से आई ट्रेन में करीब 2 करोड़ रुपए की इलायची पकड़ी गई, लेकिन इस भारी-भरकम खेप की रेलवे बिल्टी महज 48 हजार रुपए की बनाई गई थी। यानी करोड़ों के माल को कागजों में बेहद कम कीमत पर भेजने का मामला सामने आया है। ऊपर से न जीएसटी बिल मिला और न ही ई-वे बिल। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच की तो एसएलआर कोच से इलायची के 89 बैग बरामद हुए। इनका कुल वजन करीब 45 क्विंटल बताया जा रहा है। साथ ही कैल्शियम जिंक स्टेबलाइजर के तीन बैग भी मिले हैं। अब इस मामले में जीएसटी चोरी के साथ रेलवे को किराए में हुए संभावित नुकसान की भी जांच की जा रही है।48 हजार की बिल्टी, अंदर करोड़ों का माल मामले में सबसे चौ...