मिर्जापुर, अगस्त 15 -- राजगढ़। चेन्नई से किशोर का शव शुक्रवार की शाम उसके घर राजगढ़ के ददरा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गाँव निवासी 17 वर्षीय विकास लगभग एक माह पहले अपने दोस्तों के साथ चेन्नई काम करने गया था। प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मंगलवार को विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चेन्नई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। तीन दिन बाद शुक्रवार को किशोर का शव घर पहुंचा। मृतक दो भाई व दो बहन थे। थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि बाहर रहकर काम कर रहे युवक की मौत होने क जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- कमाने गए इकलौता बेटे का घर पहुंचा शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...