लखनऊ, मार्च 5 -- रेलवे प्रशासन ने चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस (16094/16093) में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3) का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चेन्नई से आने वाली ट्रेन (16094) में यह सुविधा 07 अप्रैल तक और लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन (16093) में 09 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद अब इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.