गुमला, मार्च 15 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के बंगरू गांव निवासी देवानंद उरांव की चेन्नई में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह परिवार के भरण-पोषण और बहन की शादी के लिए करीब एक वर्ष पहले कमाने के उद्देश्य से चेन्नई गया था। जहां वह केबल बिछाने का काम करता था। 11 मार्च को हुए सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य शांति उरांव को सूचना दी। परिजन शव को गांव लाने को लेकर चिंतित थे। बाद में चेन्नई स्थित कंपनी के मैनेजर से बातचीत कर शव को गांव भेजने की व्यवस्था की गई। मृतक के दो रिश्तेदार चेन्नई गए और विमान से शनिवार को शव गांव लाया गया। कंपनी ने एक लाख रुपये की सहायता भी दी। शनिवार देर शाम अंतिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.