नई दिल्ली, जून 15 -- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक बेहद भयावह घटना सामने आई है। यहां एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद उसने इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में बिहार के एक 19 वर्षीय प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को बिस्किट का लालच देकर बहलाया था। स्थानीय लोगों ने एनडीटीवी को बताया कि बच्ची अपने घर में थी। आरोपी ने बच्ची को बिस्किट का लालच दिया और उसे सुनसान जगह पर ले गया। बाद में जब पड़ोस की एक महिला शौच के लिए गई हुई थी, तब उसे झाड़ियों में बच्ची दिखाई दी। उसकी हालत बहुत खराब थी। स्थानीय लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन अंदरूनी चोटों की वजह से बच्ची ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- बेटी...