गोड्डा, अगस्त 23 -- महागामा प्रतिनिधि। गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोचक गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर बिपिन कुमार रविदास, पिता प्रकाश रविदास की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 3 अगस्त को चेन्नई के हावड़ी में मजदूरी करने के दौरान वह दो मंजिला मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

घटनाक्रम परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद बिपिन के स्वस्थ होने की उम्मीद थी, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। रविवार को एंबुलेंस से उनका शव भैरोचक गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनके घर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

परिवार की स्थिति बताया गया कि बिपिन ...