धनबाद, मार्च 13 -- गुरुनानक कॉलेज की छात्रा कुमुद कुमारी का गुरुवार को चेन्नई में दूसरा ऑपरेशन भी सफल रहा। ऑपरेशन के बाद वह आईसीयू में है। संभावना है कि शुक्रवार को कुमुद को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। ट्रेन के लेट रहने के कारण गुरुवार देर रात तक कुमुद व प्रियशा पाल के परिजनों के भी चेन्नई पहुंचने की बात कही जा रही है। मामले में बीबीएमकेयू डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी व गुरुनानक कॉलेज की प्राचार्य डॉ रंजना दास ने कहा कि गुरुवार को दूसरा ऑपरेशन भी सफल रहा। टीम लगातार संपर्क में है। बताते चलें कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए बीबीएमकेयू की टीम चेन्नई में है। चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 10 से 14 मार्च तक नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइ...